Advertisement

पुस्तक मेला में लोक पंच की प्रस्तुति नुक्कड़ नाटक जल जीवन हरियाली का मंचन

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित पुस्तक मेला में 14 दिसंबर को लोक पंच की प्रस्तुति नुक्कड़ नाटक जल जीवन हरियाली का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के लेखक प्रसिद्ध टीवी कलाकार मनीष महिवाल एवं निर्देशन रजनीश पांडेय हैं।

प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा आमजनों को पानी बचाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि जिस तेजी से हम सभी पेड़ पौधे को काटते जा रहे हैं, उससे हमें कितना नुकसान हो रहा है। इस विषय पर नाटक में प्रकाश डाला गया।

उक्त नाटक के पात्र उस्ताद और जमुरे के संवाद ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ सोचने पर मजबूर कर दिया कि अगर आप अभी ध्यान नहीं देते हैं तो आने वाले समय में मानव जीवन का जीवन दुभर हो जाएगा। कहा गया कि हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाए। अगर आप ऐसा करते हैं, तभी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी।

नाटक के अंत में पटना पुस्तक मेला के आयोजक अमित झा ने नाटक के निर्देशक रजनीश पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लोक पंच द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक जल जीवन हरियाली में कलाकार अभिषेक राज, राम प्रवेश, दीपा दीक्षित, रोहित कुमार, अजीत कुमार, सोनल, अरविंद कुमार, मनीष महिवाल एवं रजनीश पांडेय ने बेहतरीन अभिनय प्रस्तुत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *