गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। भूमिहार महिला समाज की प्रीति प्रिया समाज सेवा के क्षेत्र में बिहार, झारखंड व् अन्य राज्यों में अब एक जाना पहचाना नाम है। कुछ वर्ष पूर्व प्रिया द्वारा शुरू किया गया महिला संगठन अब करीब उत्तर भारत के सभी राज्यों में संचालित है।
जानकारी के अनुसार प्रिया अपने संगठन के माध्यम सें समाज के कमजोर महिलाओं को रोजगार की व्यवस्था के साथ साथ मेघावी गरीब बच्चो की पढ़ाई का जिम्मा भी उठा रही हैं। आज प्रीति प्रिया भूमिहार समाज के लिए आदर्श बनती जा रही है।
ज्ञात हो कि, भूमिहार महिला समाज की टीम 12 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना जिला के हद में विक्रम स्थित दुल्हन बाजार के धर्मपुर खरमा गाँव की महिला जो 2 साल पहले विधवा हो गई। उसकी उम्र 32 साल है।

उसके 3 छोटे बच्चे है। पति शराब पीने की वजह से बीमारी मे चल बसा। खेत है पर पतिदेव ने पीने की लत के कारण इतना कर्ज ले लिया की बेचारी पत्नी अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ है।
उसे उक्त संगठन ने गोद लिया और उसके 2 बच्चे की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी भी भूमिहार महिला समाज ने लिया। दोनों बच्चे हाई टेक स्कूल दुल्हन बाज़ार में पढ़ रहे है। आगे से स्कूल की फीस भूमिहार महिला समाज उठाएगा।
जानकारी के अनुसार भिन्न भिन्न स्थानों पर भूमिहार महिला समाज 9 बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठा रही है। उक्त विधवा महिला ब्यूटी को सिलाई-कटाई आती थी। आज भूमिहार महिला समाज की टीम उनके गाँव जा कर उनको एक सिलाई मशीन दी और उनके द्वारा बनाए गए पापर, अंचार भी देख कर उनको आगे बनाने का ऑर्डर दी, ताकि उनका बनाया सामान बाजारों में ग्राहक खरीद सके।
संगठन द्वारा उनको समान बनाने के लिए पूंजी उपलब्ध कराया गया, ताकि आने वाले महिला हाट पंख मे उनको स्टॉल देकर उनके सामान को बेच सके, जिससे उन्हें अर्थिक मदद मिल सके।
इस अवसर पर प्रीति प्रिया ने बताया की हम सभी को समाज के जरूरतमंद को थोरी सी भी मदद पहुँचाना चाहिए, ताकि हमारी छोटी सी मदद किसी की पूरी जिंदगी बदल सके।
![]()













Leave a Reply