Advertisement

नोवामुंडी कॉलेज में उमर तौहीद के आकस्मिक निधन पर प्रार्थना सभा

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी कॉलेज के एचआरबीपी चिफ उमर तौहीद के आकस्मिक निधन पर 21 अक्टूबर को कॉलेज परिसर में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।

टाटा स्टील कॉलेज नोवामुंडी के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में प्रोफेसर कुलजिन्दर सिंह ने दिवंगत उमर तौहीद को उच्च कोटि के व्यक्तित्व और शुभचिंतक के रूप में कॉलेज के प्रति उनके योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि बीते 20 अक्टूबर की दोपहर उनका निधन जमशेदपुर में ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गया।

प्राचार्य ने कहा कि दिवंगत तौहीद नोवामुंडी कॉलेज के कैरियर प्लेसमेंट एवं गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सेल के सदस्य थे और कॉलेज में नैक से सम्बंधित बैठकों में सलाहकार के रूप उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती थी।

उन्होंने उनके निधन को कॉलेज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे। प्रार्थना सभा में कॉलेज के सामान्य श्रेणी सदस्य (जीबी मेम्बर) सनत प्रधान, तमाम शिक्षक- शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र- छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *