Advertisement

कोल्डफील्ड होटल से पुलिस ने चार महिला व् दो पुरुष को किया गिरफ्तार

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। बोकारो पुलिस ने धनबाद के कोलफील्ड होटल में छापेमारी कर 4 महिला सहित 2 पुरुष को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बोकारो पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद छापेमारी अभियान चलाकर धनबाद में छापेमारी की। धनबाद थाना क्षेत्र के लिंडसे क्लब के समीप पुलिस ने कोल्डफील्ड होटल में रेड की‌। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिला और 2 पुरुष को हिरासत में लिया और इनको अपने साथ लेकर चली गई।

बताया जाता है कि दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने के लिए निकली महिलाओं को टारगेट करते हुए चेन छिनतई से जुड़ा महिला पुरुष का गिरोह सक्रिय है। सभी महिलाएं धनबाद के कोल्फील्ड होटल में रूकी हुई थी। पुलिस ने इन महिलाओं के साथ एक पुरूष को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पकड़े गये आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *