Advertisement

बारकेंदुआ में विकसित राष्ट्र बनाने का दिलाया गया संकल्प

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ स्थित पंचायत सचिवालय में 24 दिसंबर को रहिवासियों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी संकल्प दिलाया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, डॉ अनिल कुमार सिंह, (कृषि विज्ञान केंद्र), पंचायत सचिव दामोदर स्वरूप, रोजगार सेवक सफीक आलम, मुखिया अनिता सोरेन, पंसस जीतलाल सोरेन, उपमुखिया मोहन मांझी, वार्ड सदस्य लोविश्वर मांझी, सुप्रिया देवी, सविता देवी, सुमन देवी, नीलम देवी, डाकघर के लालमोहन रजवार, श्रीमती कुमारी, आदि।

तालिका देवी, जेई श्रीराम, सेविका सूरजमुनी, उर्मिला देवी, यशोदा, सहायिका पूनम, अंजली, प्रांति, गुलांजी आदि ने संयुक्त रूप से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी 2047 के विजन की शपथ को दोहराया। इस अवसर पर डॉ अनिल सिंह ने केंद्र की उज्ज्वला योजना, शौचालय एवं कृषि संबंधी कई खास जानकारी उपस्थित समूह को दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *