Advertisement

दिवंगत समाजसेवीयों की स्मृति में प्याऊ का शुभारंभ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप के सुभाष नगर स्थित सुभाष चौक के समीप दिवंगत समाजसेवीयों की याद में 20 मई को प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के समाजसेवी स्वर्गीय केदार सिंह, स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह, स्वर्गीय कृष्णा सिंह एवं स्वर्गीय घुरेन्द्र सिंह सहित पूर्वजों के स्मृति में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को गुड़-चना खिलाने के साथ ठंडा पेयजल भी पिलाया गया।

इस अवसर पर प्याऊ का उद्घाटन करते हुए श्रमिक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि आज वैसे लोगों की जरूरत है जो भीड़भाड़ वाले जरूरी स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था कर सकें। उन्होंने कहा कि प्याऊ का शुभारंभ होने से आसपास के दुकानदारों, रिक्शा चालकों, ऑटो चालको, सब्जी विक्रेता एवं राहगीरों को जल संकट से निजात मिलेगी।

प्याऊ की व्यवस्था संचालक शुभम सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा है, कि क्षेत्र के सभी चौक-चौराहों पर ऐसी व्यवस्था कराई जाए। ताकि राहगीरों को पीने योग्य शीतल और शुद्ध जल की कमी नहीं हो। इस अवसर पर राणा सिंह, शेखर सिंह, पंकज सिंह, गोलू सिंह, पवन सिंह, लड्डू सिंह, सोनू सिंह, दिलीप सिंह, कंतू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *