प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा (Jharkhand pradesh bhajpa kishan morcha) की एक वर्चुवल बैठक प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष के अलावे राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश के अन्य पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य किसान मोर्चा द्वारा इस कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश भर में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से सेवा कार्य संचालित हो रहा है। इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करना था। बैठक में विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने जो दिशा निर्देश दिया था उसे सभी जिलाध्यक्षो को पहल करने को कहा गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के महामारी से झारखंड प्रदेश पूरी तरह जूझ रहा है। राज्य सरकार की कार्य प्रणाली की रफ्तार बिल्कुल धीमी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनों के लिए किसान मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर उनकी सेवा में समर्पित है।अध्यक्ष ने विशेषकर जून माह से शुरू हो रहे धान फसल की खेती के कार्यों को लेकर बैठक में चर्चा की एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि किसानों का पंजीयन कराकर उन्हें कोरोना वैक्सीन दिलवाने में कार्यकर्ता हर संभव मदद करें, ताकि खेती का काम शुरू होने से पहले किसान वैक्सीन के भाग दौड़ से छुटकारा पा सकें और डर के माहौल से भी उभर जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बीते 14 मई अक्षय तृतीया के दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से झारखंड के करीब 14 लाख किसान को लगभग 287 करोड़ की राशि उनके खाते में सीधा ट्रांसफर किया। इससे आने वाले जून महीने में खेती के कार्य समय से प्रारंभ करने में किसानों को बहुत बड़ा सहायक सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड सरकार किसानों के प्रति बहुत ही उदासीन रवैया अपना रही है। छह माह से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक किसानों को धान खरीद का पैसा नहीं मिल पाया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने झारखंड सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों को उसकी राशि का भुगतान किये जाने की ओर सरकार अग्रसर हो। किसानों को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। इस वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ललित ओझा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने किया।
![]()












Leave a Reply