Advertisement

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने मंडल कारा सारण का किया निरीक्षण

न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने 17 जुलाई को सारण स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों की सुविधाओं और जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बताया जाता है कि निरीक्षण की शुरुआत न्यायमूर्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और जेल परिसर में वृक्षारोपण के साथ की।

जेल के दिनकर पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब में कैदियों ने स्वागत गान और देशभक्ति गीतों से न्यायमूर्ति का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने 21 कैदियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और 14 कैदियों को चश्मा वितरित किया। कारा प्रशासन द्वारा उन्हें कैदियों द्वारा निर्मित उनकी तस्वीर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

न्यायमूर्ति ने सरस्वती महिला वार्ड, कारा अस्पताल और जनरल वार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की पाकशाला (रसोई) की व्यवस्था को भी परखा। निरीक्षण के उपरांत न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने सारण न्याय मंडल में आयोजित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने कोर्ट कंस्ट्रक्शन्स, सिविल कोर्ट के समीप मल्टीलेवेल पार्किंग, पर्यवेक्षण गृह, रेगुलर बेल की सुनवाई में मेडिकल रिपोर्ट में देरी की वजह से कठिनाई, पुलिस केसेज में विलम्ब के कारणों से होनेवाली परेशानियों के संबंध में क्रमेण बुडको, बाल संरक्षण, सिविल सर्जन, एसएसपी को उनकी जवाबदेही से अवगत कराया और जिलाधिकारी के साथ समन्वय कर सभी समस्याओ का निदान करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति ने सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय बनाकर इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *