Advertisement

डीएवी तेनुघाट में योग प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं समापन समारोह

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में बुलंदियों के शिखर की ओर लगातार अग्रसर है। इस क्रम में 22 जुलाई की प्रात: विद्यालय परिसर में योग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम मो. फहीम किरमानी, विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा, अतिथि डीएवी ललपनिया के प्राचार्य राम नारायण राय एवं मीडिया प्रभारी सुभाष कटरियार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम मो. फहीम किरमानी ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना का पालन करने की शपथ दिलाकर डीएवी का ध्वजारोहण कर डीएवी गान गाया गया तथा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त की।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को योग करने एवं योग से मानसिक एवं बौद्धिक विकास की बात कही तथा बच्चों को निरंतर अनुशासित रुप से पठन-पाठन करने का संदेश दिए। इस अवसर पर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, विविध विद्यालयों के खेल शिक्षक/शिक्षिका तथा छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

आज के इस कार्यक्रम में डीएवी भंडारीदह, डीएवी स्वांग, डीएवी सरिया तथा डीएवी तेनुघाट के 61 प्रतिभागियों ने तरह-तरह के योग एवं आसनों को दिखाते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। योग के अंडर 14 बालक वर्ग में डीएवी तेनुघाट प्रथम एवं बीआरएल डीएवी द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में डीएवी स्वांग प्रथम, डीएवी तेनुघाट द्वितीय एवं बीआरएल डीएवी भंडारीदह तृतीय स्थान प्राप्त किए। अंडर -17 बालक वर्ग में क्रमशः डीएवी स्वांग तेनुघाट एवं सरिया प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी सरिया प्रथम एवं बीआरएल डीएवी द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

प्रतियोगिता में निर्णायक सदस्य के रुप में संदीप प्रसाद, धीरेन्द्र प्रसाद रजवार, अनामिका कुमारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक संदीप कुमार एवं शिक्षिका साक्षी श्रेया द्वारा किया गया। इस अवसर पर हलधर महतो, द्रविण कुमार, देवराज राय चौधरी, मो.असगर अली, अंजू कुमारी, निकिता सिन्हा, लक्ष्मी गुप्ता, रिफत परवीन, ख़ुशबू कुमारी, अंकित कुमार, जयंत कुमार, सूरज कुमार खेल शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *