प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ की पंचायत समिति सदस्या पिंकी कुमारी ने 17 नवंबर को सरकार से प्राप्त कम्बल को पंचायत के ग्राम नावाडीह में गरीबो, वंचित एवं बुजर्गो के बीच वितरण किया। पंसस ने कम्बल का वितरण घर – घर जाकर जरूरतमंदो को की।
जानकारी के अनुसार पंसस पिंकी के खुद अपनी देख- रेख एवं जिसको कम्बल की सख्त जरूरत है, वैसे लाभुकों का चयन कर उसको लाभ पहुँचाने का काम पूरी मेहनत एवं लगन से कर रही है।

इस अवसर पर पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी दास एवं पंसस पिंकी ने जुगलबन्दी कर विष्णुगढ़ की गलियों में जमे घरों के गन्दे पानी को बहाने से रोकने में अहम भूमिका अदा की है, जिससे रहिवासियों को अब सड़क पर चलने में परेशानियों का सामना नही करना पड़ रहा है। गंदे पानी बहने की वजह से मच्छरों में बढ़ोतरी हुई थी, परन्तु अब यहां मच्छर कम है।
जानकारी के अनुसार दोनों जन प्रतिनिधियों ने मिलकर पहली बार विष्णुगढ पंचायत को गन्दगी मुक्त किया। जिसके लिए मुखिया एवं पंसस की चाहूंओर प्रशंसा हो रही है।
![]()












Leave a Reply