Advertisement

पंसस ने मुखिया और पंचायत सेवक के खिलाफ प्रखंड प्रमुख से की शिकायत

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में टाग टोना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रिया कुमारी ने स्थानीय मुखिया व् पंचायत सेवक की मनमानी के खिलाफ प्रखंड प्रमुख से शिकायत की हैं।

पंसस ने कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी से मिलकर शिकायत करते हुए मुखिया तथा पंचायत सेवक की मनमानी को रोक लगाने की मांग किया गया हैं। इस संबंध में 18 मई को पंसस प्रिया कुमारी ने बताया की पंचायत के विकास कार्य मुखिया और पंचायत सेवक की लापरवाही से अवरुद्ध है।

प्रधानमंत्री आवास योजना इसका जीता जागता उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सेवक और मुखिया का ध्यान नहीं देने पर आवास योजना अधूरा पड़ा है। यहां तक कि पंचायत समिति सदस्य हीं नही बल्कि वार्ड सदस्य को भी योजनाओं की जानकारी नहीं दी जाती है। उन्होंने बताया कि मुखिया व् पंचायत सेवक द्वारा मनमानीपूर्ण तरीके से बिरसा कूप निर्माण में भी अपने स्तर से चयन किया गया।

शिकायतों को ध्यान में सुनते हुए कसमार प्रमुख ने भरोसा दिलाते हुए पंसस से कहा कि सरकारी लाभ से रहिवासी वंचित हो रहे हैं। ऐसा कभी होने नहीं दिया जाएगा। हर पंचायत में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य होगा। इसके निगरानी के लिए पंचायत समिति काफी है।

प्रमुख ने कहा कि प्रखंड से पंचायत स्तर पर विकास कार्य में मनमानी की छूट नहीं दी जाएगी और पंचायत समिति तथा वार्ड सदस्यों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में जो भी काम होगा उसे जानने का पंचायत समिति का भी अधिकार बनता है। मनमानी तरीके से विकास कार्य करनेवाले विकास विरोधी कहलाते है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *