प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको निवासी व वर्तमान पंसस चिटमनी देवी के पति जयराम टुडू का 16 अक्टूबर को निधन हो गया। वे बीते माह से बीमार चल रहे थे। काफी ईलाज के बावजूद उन्हें बचाया नही जा सका।
टुडू के असामयिक निधन से उनकी पत्नी पंसस चिटमनी देवी सहित पूरा परिवार, रिश्तेदार सभी शोकाकुल हैं। टुडू के निधन की खबर पाकर सांयकाल पेटरवार के बीडीओ संतोष कुमार महतो, सीओ अशोक राम मृतक के आवास पहुंचे और शोक जताया। दोनो अधिकारियों ने पंसस को इस भारी विपदा को हिम्मत से सहने को धैर्य बंधाया। साथ हीं परिवार को हर सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी, उप प्रमुख सीमा देवी, पंसस इंद्रजीत मंडल, बॉबी देवी, मुखिया रजनी देवी, दुर्गा सोरेन सहित पंचायत के सभी प्रतिनिधियों ने शोक जताया है। मृतक का एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं। बाहर रह रहे पुत्र के आने की प्रतीक्षा में उनका अंतिम संस्कार 17 अक्टूबर को किया जायेगा।
![]()













Leave a Reply