Advertisement

स्वामी विवेकानंद स्कूल में बाल दिवस सह नेहरू जयंती का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आर पी सिंह व उक्त विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा बच्चों द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया।

यहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आजादी और विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

यह आजाद भारत के जब प्रधानमंत्री बने उस वक्त विरासत में इन्हें बेरोजगारी, आर्थिक दुर्दशा, अव्यवस्थित शासन व्यवस्था, कई रियासतों में बंटा हुआ खंडित राज्य, संविधान व्यवस्था का अभाव विरासत में मिला था। ऐसी स्थिति में देश को विकास की ओर ले जाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

प्रधानाध्यापक सिंह ने कहा कि जब देश ने इनका जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया तो उन्होंने कहा कि अगर उनका जन्म दिवस मनाना ही है तो उन्हें गुलाब की तरह मुस्कुराते बच्चे काफी प्यारे लगते हैं। उनका जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। तभी से देशभर में चाचा नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में ही मनाया जाता है।

इस अवसर पर उलस बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक वीरमणि पांडेय, साजेश कुमार गुप्ता, ज्योतिर्मय मंडल, मुक्ता कुमारी, रीता कुमारी सहित कई शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *