एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की ऑनलाइन मीटिंग 10 अक्टूबर को आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने की। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज़ हसन ने किया।
ऑनलाइन बैठक में राष्ट्रीय सचिव सह मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष डॉ नवीन आनंद जोशी ने आरएनआई द्वारा समाचार पत्रों की पॉलिसी में बदलाव को गंभीरता से रखा गया। कहा कि समाचार पत्रों की प्रकाशित प्रति 48 घंटे के अंदर पीआईबी को जमा करने का निर्णय पूरी तरह से ऐसे मध्यम एवं छोटे अखबारों के लिए अस्वीकार्य होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने इस मामले को केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री के समक्ष रखने की बात कही।
बैठक में संघ के राष्ट्रीय सचिव सह उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अलीगढ़ में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा। तमिलनाडू इकाई ने एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी चेन्नई में रखने एवं तीन दिवसीय कार्यक्रम रामेश्वरम में करने का प्रस्ताव रखा। बिहार इकाई द्वारा नेपाल बॉर्डर के समीप कार्यक्रम को लेकर नव वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
वहींं छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने विधान सभा चुनाव के उपरान्त छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम तय करने की बात कही। इस अवसर पर बिहार से मगध प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एक दैनिक अखबार के गया शहर के छायाकार की पिटाई के मामले में डीवाईएसपी के समक्ष पुलिस कर्मियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा मांग लिया है। कहा कि पीड़ित पत्रकार ने आगे कोई कार्यवाई नहीं करने की बात कही है।
आज की बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय, राष्ट्रीय महासाचिव शाहनवाज़ हसन, उत्तराखंड से राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा एवं नवीन पांडेय, मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव डॉ नवीन आनंद जोशी एवं अरुण सक्सेना, छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय सचिव सह उपजा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, आदि।
बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव जयसवाल, मगध प्रमंडल प्रभारी अजय कुमार एवं नीरज कुमार, कर्नाटक से प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ, झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, संजय पांडेय एवं कुमार कौशलेंद्र, तमिलनाडू से प्रदेश अध्यक्ष आर चंद्रिका एवं जी श्रीनिवासन मुख्य रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह ने दी।
![]()













Leave a Reply