Advertisement

म्यूजिक सीरीज की सुपरहिट प्रस्तुति, म्यूजिक वीडियो ढोलीडा का एक मिलियन व्यूज

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म निर्माता मनीष शाह की म्यूजिक कंपनी म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज ढोलीडा2024 म्यूजिक वीडियो के एक मिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं। साथ ही चैनल पर अन्य कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो तुझे याद हैं न, मोहब्बत रूह की आदि हैं जो सुपरहिट साबित हुई हैं। जिनके अब तक मिलियन व्यूज हो चुके हैं।
हाल ही में म्यूजिक वीडियो तारी जोगन रिलीज की गई है। जिसका म्यूजिक कर्णप्रिय व मधुर है। वैसे म्यूजिक सीरीज के लगभग रिलीज सभी गाने मनोरंजक हैं। जबकि, वीडियो निर्माण भी आकर्षक हैं।

निर्माता मनीष शाह ने एक भेंट में बताया कि वे लगभग 25 वर्षों से भी अधिक समय से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हैं। वे कई भाषाओं में फिल्म निर्माण कर चुके हैं। वर्तमान डिजिटल युग को देखते हुए इन्होंने अपना म्यूजिक कंपनी यू-ट्यूब के माध्यम से शुरू की है। शाह का कहना हैं कि म्यूजिक कंपनी और फिल्मों के माध्यम से वे नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर देने का कार्य करते हैं। उनका लक्ष्य सदैव दर्शकों का बेहतर और पारिवारिक मनोरंजन करना हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजिक सीरीज के यूट्यूब चैनल पर एक से एक बेहतरीन ऑडियो वीडियो रिलीज है, जो विभिन्न अवसरो पर संगीत प्रेमी देख और सुन सकते हैं।

ढोलीडा के गायक क्रुपाली निमावत व राहुल तनिष्क, म्यूजिक डायरेक्टर अनवर शेख, गीतकार अनवर शैख व गिरीश राढुकिया हैं। वहीं दिया गोंडालिया और तीर्थ चूड़ासमा ने इसमें अभिनय किया है।म्यूजिक सीरीज को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए निर्माता मनीष शाह ने दर्शकों को साधुवाद दिया व निवेदन किया हैं कि दर्शक अपना प्यार आशीर्वाद यूं ही बनाए रखें। जिससे आगे ऐसे ही काम करने की प्रेरणा उन्हें मिलती रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *