Advertisement

दुर्गा पूजा के अवसर पर भाजपा नेता ने जरूरतमंदो के बीच बांटा वस्त्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। दूर्गा पुजा के अवसर पर पूर्व वर्षों के भांति इस वर्ष भी बोकारो जिला के हद में बेरमो विधान सभा क्षेत्र के निसहाय बृद्ध व विधवा महिलाओं के बीच भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 21 अक्टूबर को वस्त्र और मिठाई का वितरण किया।

जानकारी के अनुसार इस वितरण कार्यक्रम में फुसरो नगर परिषद के ढ़ोरी 5 नंबर स्थित दिवंगत भाजपा नेता कपिलदेव गांघी के आवास पहुंचकर भाजपा फुसरो मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह व महामंत्री दिनेश सिंह, मिडिया प्रभारी मनोज कुमार और अंजनी सिंह के मौजूदगी में उनके पत्नी को वस्त्र और आर्थिक मदद किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि वैसे गरीब निसहाय वृद्ध, विधवा, विकलांग, अनाथ महिलाएं और पुरुष जो आर्थिक तंगी के कारण पर्व त्योहार पर अपने लिए नये कपड़े लेने में असमर्थ हैं। वैसे जरूरतमंदो के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि आज भी बहुत ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कहा कि निसहाय जनों को वस्त्र वितरण करने से एक आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है, क्योंकि गरीब निसहायों की मदद से बड़ा कोई कार्य नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *