Advertisement

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जोड़ा ब्लॉक सभा भवन में संयुक्त शिकायत की जन सुनवाई

पीयूष पाण्डेय/बड़बिल (उड़ीसा)। क्योंझर जिला के हद में जोड़ा ब्लॉक सभा भवन में 9 अक्टूबर को जिला कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त शिकायत तथा जन सुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला।

जानकारी के अनुसार जनता की भलाई के लिए जिलाधिकारी आशीष ठक्कर के निर्देश पर जोड़ा ब्लॉक में संयुक्त सुनवाई कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर क्योंझर पुलिस अधीक्षक कुसालकर पतीन दगडू, परियोजना निदेशक घासीराम मुर्मू, चंपुआ उप जिला मजिस्ट्रेट सुकांत माझी, जोड़ा ब्लॉक प्रमुख कबींद्र नाइक और क्योंझर मुख्य अस्पताल के डॉक्टर देबन माझी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।बावजूद इसके जिला मजिस्ट्रेट आशीष ठक्कर व्यस्त कार्यक्रम के कारण जन सुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

उक्त शिकायत सुनवाई शिविर में जोड़ा प्रखंड के 19 पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने 72 विभिन्न शिकायतें दर्ज करायीं। जिसमें विशेष रूप से जोड़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने उक्त सड़क के माध्यम से भारी यातायात की अनुमति जल्द से जल्द देने का अनुरोध किया। जोड़ा मुख्य सड़क और राज्य राजमार्ग संख्या 2 बीजू पटनायक हाइवे पर चल रहे ओवर ब्रिज के काम में तेजी लाने की मांग की।

इसके साथ ही जोड़ा खनन क्षेत्र में कोई अच्छा अस्पताल नहीं होने से रहिवासियों को बराबर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा गया कि जोड़ा शहर में कुमार जोड़ा ग्रुप हेल्थ सेंटर अब पहले से अधिक क्रियाशील हो गया है, लेकिन गर्भवती महिलाओं के बेहतर इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण महिलाओं को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता है।

आधी रात में सुदूर क्योंझर, कटक, भुवनेश्वर रेफर करना पड़ता है। बार-बार गर्भपात होने से माताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस तथ्य के कारण कि यहां प्रतिदिन हजारों लौह अयस्क ट्रक इस शहर से होकर गुजरते हैं। अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं और राहगीरों तथा रहिवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा गया कि स्थानीय अस्पताल में इसकी निगरानी के लिए कोई एक्स-रे मशीन भी नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *