Advertisement

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी बने ओम प्रकाश अग्रवाल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो रहिवासी व् प्रसिद्ध व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट का संस्थापक ट्रस्टी बनाया गया है।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के परमसदात्री सदस्य बोकारो जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मार्गदर्शक चिंतक, विचारक बेरमो शाखा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल के प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी बनने पर उन्हें बधाई देनेवाले का तांता लगा है।

ओमप्रकाश को बधाई देनेवालो में बेरमो मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र खेमका सहित नेमीचंद गोयल, रामावतार कारिवाल, भवानी अग्रवाल, विनोद गोयल, अंकित गोयल, शंकर गोयल, अभय सिंह, पिंटू सिंह, टुनटुन तिवारी, दिनेश सिंह, मनोज गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *