Advertisement

बेरमो में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत दिलाई गई नशा मुक्ति का शपथ

विद्यालय के सौ मीटर परिधि में नशीला पदार्थ बेचने के खिलाफ कार्रवाई-मुकेश कुमार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड सरकार के निर्देश पर बीते 15 जून से आगामी 26 जून तक नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 16 जून को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय में प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। खास कर युवा पीढ़ी जो देश के भविष्य है। वे नशा से दूर कैसे रहे, इस पर विशेष अभियान चलाने की बात उन्होंने कही। जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र के तमाम कॉलेजों एवं विद्यालयों में जाकर नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने एवं किसी भी विद्यालय के सौ मीटर परिधि के अंदर नशे से जुड़ी चीजों की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी है। कहा कि नियम तोड़ने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि नशा किसी भी समाज व् राष्ट्र को खोखला व् कमजोर कर देता है। इसलिए नशा से दुर रहने की जरूरत है। मौके पर बीडीओ, प्रखंड प्रमुख के अलावा प्रखंड कर्मी प्रकाश कुमार, उपेल कुमारी, रेखा कुमारी, मुक्ति कुमारी, अनामिका कुमारी, सावित्री कुमारी, सुनीता कुमारी सहित राजेश कुमार महतो, मो. शमीम अंसारी, उमेश कुमार महतो, शंकर सिन्हा, मो. शेख अरशद, किशुन हांसदा, संतोष कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *