प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के बीएंडके एरिया में 16 से 30 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसकी शुरुआत करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ की गयी। क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने अधिकारियों को शपथ दिलाई।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक झा ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियो को स्वच्छता पखवाड़ा की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मौके पर क्षेत्रीय भू राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, उप प्रबंधक रघुवंश मनी, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, विभागाध्यक्ष सेफ्टी भविष्य भारती, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, उप प्रबंधक एचआर प्रेक्षा मिश्रा, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार सहित महाप्रबंधक के वरीय निजी सहायक लव कुमार, कार्यालय कर्मी दीप सिंहा, राजेन्द्र महतो, तारसेन सिंह सहित दर्जनों कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply