Advertisement

ऐ बिहार की धरती तुझ पर दिल कुर्बान भाव नृत्य ने मेला दर्शकों का मन मोहा

झिझिया लोक नृत्य ने भी हरिहर क्षेत्र मेला में मचाया धमाल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में 14 दिसंबर को मेला के समापन दिवस पर पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर पटना के बिहटा की रोशनी ग्रुप कला जत्था के लोक गायक अजीत भोजपुरिया ने अपने गीत धन – धन सोना अइसन बाटे मोर बिहार भैया से बिहार गाथा का गौरव पूर्ण गान किया।

इस अवसर पर लोक गायिका शिखा मिश्रा के गीत आजू मिथिला नगरिया नेहाल सखिया तथा लोक गायिका आरजू मिश्रा द्वारा पटना से बैधा बुलाइ द, नजरा गईली गुईया गाया गया। इसके पश्चात भाव नृत्य में झिझिया तोहरे भरोसे ब्रहम बाबा झिझिया बनइलिअइ हो ब्रहम बाबा झिझरी पर होईअऊ न असवार अबोधवा बालक तोहर किछियो न जानय छौ हो तथा अगली प्रस्तुति ए बिहार की धरती तुझ पर दिल कुर्बान में ऋतुराज, सिद्धार्थ, दिव्या, वंदना, आकांक्षा आदि कलाकार शामिल रहे।

संगत कलाकारों में राजन, भोला, अमरेंद्र, कुश आदि का सराहनीय योगदान रहा। रौशनी ग्रुप कला जत्था पर्यटन विभाग की ओर से संचालन की जिम्मेदारी दल नायक मोहम्मद नसीमउद्दीन ने संभाली, तो वहीं सहयोगी में अध्यक्ष मोहम्मद जफीर आलम एवं सुबोध सोनपुरी उपस्थित रहे। उद्घोषक के रुप में रविकांत सिंह एवं अंकिता ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभायी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *