Advertisement

नीलगिरी की टीम ने शिवालिक की टीम को हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 21 नवंबर को खेले गए नवोदय प्रीमियर लीग मैच में नीलगिरि की टीम ने शिवालिक की टीम को 14 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीलगिरी की टीम ने कप्तान राजेश कुमार के 20 रनों कज बदौलत निर्धारित 7 ओवर में 54 रन बनाए। जबाब में उतरी शिवालिक की टीम 40 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

नीलगिरी के राजेश ने घातक गेंदबाजी कर 2 विकेट प्राप्त किया और राजेश को मेन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका राजेश कुमार और विशाल कुमार, स्कोरर की भूमिका ऋषि राज और कैमेंटेटर की भूमिका विवेक कुमार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *