Advertisement

नवोदय प्रीमियर लीग के उद्घघाटन मैच में नीलगिरी ने अरावली को हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 नवंबर से नवोदय प्रीमियर लीग मैच का उद्घघाटन विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार के द्वारा किया गया। मैच में कई टीमें हिस्सा ले रही है।

उद्घघाटन मैच में टॉस जीतकर पहले नीलगिरी की टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरावली की टीम ने अमित के 34 रनों की बदौलत निर्धारित 7 ओवर में 66 रन बनाए। नीलगिरी की टीम ने किशन के 25 रन की पारी से मैच जीता।

नीलगिरी के किशन को मैच का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका विशाल कुमार और राजेन्द्र कुमार, स्कोरर की भूमिका ऋषि राज और कैमेंटेटर की भूमिका अभय कुमार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *