Advertisement

गोमियां प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ ने किया पदभार ग्रहण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में नए बीडीओ महादेव कुमार महतो ने 9 अक्टूबर को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड के छत्तीस पंचायत के मुखिया व् पूर्व मुखिया ने निवर्तमान बीडीओ के तीन साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड कार्यालय में नये बीडीओ महादेव कुमार महतो ने अपना पदभार 9 अक्टूबर को निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार से लिया। यहां उपस्थित गोमियां प्रखंड के छत्तीस पंचायत के मुखिया एवं पूर्व मुखिया ने नये बीडीओ का स्वागत बुके देकर किया। वही निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार को शॉल देकर भरी मन से विदा किया और उनके तीन साल के कार्यकाल को सराहा।

इस दौरान उपस्थित सभी मुखिया ने अपने अनुभव को बताया कि कैसे एक अभिभावक की तरह पंचायत से संबंधित हर चीज को उन्हें बताया जाता था। क्षेत्र में कार्य करने की उन्हें जानकारी दी जाती थी।
इस मौके पर निवर्तमान बीडीओ कपिल कुमार ने गोमियां प्रखंड में अपने काम का अनुभव को बताया। कहा कि आज तेरह वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने यहां के रहिवासियों के दिलों में जगह बनाई।

उन्होंने कहा कि गोमियां में तीन साल के कार्यकाल के दौरान हर किसी तबके का काम उन्होंने बिना देर किए किया है। चाहे पेंशन, आवास, जाति प्रमाण पत्र, आचरण पत्र बनाने की बात हो। कभी इसके लिए कोई परेशान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जो अधिकार मिली है, अगर किसी गरीब का भला हो तो इसे हमेशा ध्यान रखना जरूरी है।

निवर्तमान बीडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोई भी कार्य को जिम्मेवारी से करेंगे तो पंचायत विकास की ओर बढ़ेगा। कहा कि ईश्वर ने हमें मौका दिया है तो जनता का कार्य करें। यही आत्म संतुष्टि है। उन्होंने समय का सदुपयोग करने की बात कही।

मौके पर वर्तमान बीडीओ सहित सीओ प्रदीप कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र कुमार, सीडीपीओ अलका रानी, मुखिया संघ अध्यक्ष तेजलाल महतो, सचिव शांति देवी, कोषाध्यक्ष अंशु कुमारी, मुखिया जुबैदा खातून, तारा मणि देवी, पार्वती देवी, अनारकली, ममता देवी, महादेव महतो, मोहम्मद रियाज, विनोद विश्वकर्मा, रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह व् अन्य मुखिया गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *