एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने अपने 9 महीने की वेतन राशि 54 हजार रूपए आपदा प्रबंधन के लिए दान में दे दिया।
बताते चले कि फुसरो नप क्षेत्र की पार्षद रश्मि सिंह ने कोरोना काल में अपने वेतन को कल्याणार्थ दान दे दिया था। जिसकी लिखित सूचना उन्होंने अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी फुसरो को दी थी।
अब जबकि दुर्गा पूजा से पहले उनको 9 महीने का वेतन मिला है, उन्होंने सहर्ष इसे नप क्षेत्र को आपदा प्रबंधन के लिए दान दे दिया है। उनकी इस कार्यशीलता का सर्वत्र सराहना हो रहा है। उनसे अन्य वार्ड पार्षद, अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को प्रेरणा लेने की दरकार है।
![]()













Leave a Reply