Advertisement

आगामी 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे हिंदुस्तान जनता पार्टी से मृणाल कान्ति देव

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर हिंदुस्तान जनता पार्टी नेता मृणाल कान्ति देव आगामी 24 अक्टूबर को गोमियां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर नामांकन करेंगे।

हिंदुस्तान जनता पार्टी नेता देव ने 20 अक्टूबर को बताया कि वे आगामी 22 अक्टूबर को नॉमिनेशन फॉर्म खरीदेंगे और 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि वे जीतने के बाद विधायक का वेतन नहीं लेंगे।

पेंशन नहीं लेंगे। मेडिकल एलाउंस नहीं लेंगे। और तो और वे बॉडी गार्ड, फ्लैट तथा टीए डीए भी नहीं लेंगे। देव के अनुसार उनकी जीत के बाद बेरमो को जिला का दर्जा अतिशीघ्र दिलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *