प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर में मां अष्टभुजी और पुरनी पेटो स्थित बुढ़िया माता स्थान में पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांसद तथा प्रत्याशी ने आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार का विधिवत शंखनाद किया। इसके बाद, दोनों नेताओं ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी और बचरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसमर्थन मांगा। इस दौरे में बेलतू, पतरा खुर्द, छोटकी गर्री, गर्री कला, कोदवे, बैंगवरी समेत कई गांव के रहिवासियों से भेंट की। सांसद और प्रत्याशी का विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।
सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार के खिलाफ आमजनों में असंतोष है। इसका लाभ निश्चित हीं भाजपा को होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है, जिससे राज्य की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में एनडीए की सरकार बनी, तो झारखंड में कानून का राज होगा और विकास की नई राह खुलेगी।
इस अवसर पर केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, बड़कागांव भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply