क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधियों ने मृतक के घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते दिनों धनबाद जिला के हद में टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरिया जंगल में बरगद पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय वीरेंद्र नायक का शव 16 जून को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के उपरांत शव बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव, टोला बिरचूवा स्थित आवास पहुंचने पर परिवार सहित पूरे मुहल्ले में मातम छा गया।
परिजनों के अनुसार वीरेंद्र अपनी पत्नी को विदा कराने गोविंदपुर, टुंडी से सटे महराजगंज के निकट चैनपुर गांव ससुराल गया था। जहां उसकी हत्या कर शव को जंगल में स्थित पेड़ में लटका दिया गया था। मृतक के पिता लखन साव सहित माता एवं अन्य परिजनों से मिलने 16 जून को खेतको पंचायत की मुखिया अनवरी खातून, पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर अंसारी, जिप सदस्य माला कुमारी, डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे और पुलिस कार्रवाई व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
![]()













Leave a Reply