Advertisement

शहीद स्व. देवेंद्र मांझी के सपनों को साकार करने के लिए मां बेटे संकल्पित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पृथक झारखंड राज्य एवं जल, जंगल, ज़मीन आंदोलन के नायक रहे स्व. देवेंद्र मांझी वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के स्थापना काल से पूर्व एकीकृत बिहार राज्य काल में पृथक राज्य झारखंड बनाने की परिकल्पना तथा जल, जंगल, ज़मीन पर दबे, कुचले, शोषित आदिवासीयों एवं मूलवासियों के उनके हक के लिए आंदोलन को एक दिशा प्रदान किया था।

उन्होंने अपनी पार्टी झारखंड पार्टी(डी.) के बैनर तले एक ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था। साथ ही उन्ही आंदोलन से जुड़कर वे इसी पार्टी से कई बार विधायक भी चुने गए थे। आज उन्ही आंदोलन के फलस्वरूप अलग झारखंड का निर्माण अस्तित्व में आया है। जिसमें स्व.देवेंद्र मांझी की अहम भूमिका रही है।

आज उनके सपनों को पूरा करने के लिए उनकी धर्म पत्नी वर्तमान सिंहभूम के सांसद जोबा मांझी निरंतर प्रयासरत हैं। वहीं उनके पुत्र जगत मांझी भी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में अहम योगदान निभा रहे हैं। युवा नेता जगत मांझी की इसी कार्यशैली एवं उनके विचारों से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद शिबू सोरेन और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के उम्मीदवार के रूप में जगत मांझी को पार्टी का टिकट दिया है, ताकि वे अपने कुशल नेतृत्व से क्षेत्र के विकास के साथ साथ झारखंड के विकास में अपना योगदान दे सकें।

वे अपने पिता पूर्व विधायक स्व. मांझी के सपनों को साकार कर सकें। इसके लिए जगत मांझी भी अपनी माता सह सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आदिवासियों एव मूलवासियों के हित में विधान सभा क्षेत्र में प्रयासरत है। जिससे क्षेत्र की जनता का सांसद एवं उनके पुत्र को मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र से झामुमो पार्टी से प्रत्याशी के रूप में चुनाव में भारी समर्थन मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *