Advertisement

गणेश पूजा कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां क्षेत्र में गणेश पूजा की धूम देखी जा रही है। आयोजित गणेश पूजा के अवसर पर कलश यात्रा में गोमियां विधायक, जिप सदस्य सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित डाक बंगला में बॉयज क्लब द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश पूजा के अवसर पर बॉयज क्लब की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कलश यात्रा में सेकड़ों युवितयों ने माथे पर कलश लेकर भगत तालाब से कलश में जल भरकर पुनः पंडाल पहुंचकर कलश स्थापित की। कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकाली गई।

मौके पर गोमियां विधायक डॉ महतो ने भगवान विघ्नहर्ता श्रीगणेश से मंगल कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र के रहिवासियों में हमेशा खुशियां रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से रहिवासियों के बीच भक्ति भावना बढ़ती है। वातावरण शुद्ध होता है। इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी सद्भावना बनी रहती है।

मौके पर जिप डॉ सुरेंद्र राज, स्थानीय पंचायत की मुखिया सपना कुमारी, गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, पंसस सैफ अली, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, दीपक कुमार, छोटू सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *