Advertisement

सोनपुरा में गणेशोत्सव पर पहुंचे विधायक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में दांतू के सोनपुरा में गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

गणेशोत्सव के अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि इस पूजा से धन और यश की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भगवान का सबसे पहले पूजा गणेश जी का ही होता है। तब जाकर कोई और पूजा की शुरुआत की जाती है। देवों में सबसे श्रेष्ठ देव गणेश जी को कहा गया है। उनके पास मन्नतें मांगने पर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *