Advertisement

विधायक ने निजी मद से ऑनलाइन 26.25 लाख की योजनाओं की नीव रखी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयममंगल उर्फ अनूप सिंह ने 11 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं की ऑफलाइन तथा ऑनलाइन आधारशीला रखी।

जानकारी के अनुसार विधायक सिंह ने पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी, अंगवाली दक्षिणी एवं उत्तरी, चलकरी दक्षिणी तथा मायापुर आदि पंचायत क्षेत्रों में 26,28,800 राशि की लागत से बनने जा रही योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। विधायक ने सर्वप्रथम पिछरी दक्षिणी में ₹ 3,49700 की लागत से चैनल 40 का निर्माण की आधार शीला रखी।

उन्होंने अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ में ₹2,85,000 की लागत से पीसीसी पथ निर्माण, अंगवाली दक्षिणी में ही रामसिंगबेड़ा में ₹6,81,500 की लागत से पीसीसी पथ निर्माण, अंगवाली उत्तरी में मुसलमानों के लिए करबला में ₹2,18,000 की लागत से चबूतरा का जीर्णोद्धार, चलकरी दक्षिणी के ढागामहुआ में 3,98,900 की लागत से डीप बोरिंग कार्य का शिलान्यास किया। विधायक में इसी पंचायत के कटहलटोला में कब्रिस्तान में ₹4,10,700 की लागत से शेड निर्माण तथा मायापुर के चाटूगाढ़ा में ₹2,85,000 की लागत से पीसीसी पथ निर्माण की आधारशीला रखी।

मौके पर सभी स्थलों पर विधायक कार्यालय से ब्रजेश सिंह, प्रतिनिधि बतौर विजय मंडल, नन्हे हुसैन, स्थानीय एहीवासी माणिक चंद्र मंडल, बिंदेश्वर मांझी, बैजनाथ मांझी, शिवराम बेसरा, नागेश्वर मांझी, बहामुनि देवी, सुशीला देवी, चांदमुनी, जगदीश मुर्मू, जगजीवन मुर्मू, रामजीत मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन, सुकर मुर्मू, बिसून मुर्मू, वीरेंद्र मुर्मू, फागू मुर्मू, बीरबल मास्टर, अंगवाली में मो. एकरामुद्दीन, सत्यजीत मिश्रा, शमीम अहमद, बरूण मिश्रा, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, अशोक मंडल, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *