Advertisement

विधायक ने किया कई सड़कों के निर्माण का शिलान्यास

आयोजित सभा में सशक्त तरैया, समृद्ध तरैया का लगा उद्घोष

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप सचेतक सह सारण जिला के हद में तरैया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जनक सिंह ने 15 अक्टूबर को यहां कहा कि तरैया के कोने-कोने में विकास की पहुंच हो, इसके लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अपने विधानसभा क्षेत्र तरैया के जनता जनार्दन की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए कई सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने शिलान्यास किया। साथ हीं कहा कि सड़कों से न केवल आवागमन की सुविधा मिलती है, बल्कि क्षेत्र की समृद्धि भी बढ़ती है। तरैया में विकास में निरंतर बढ़ोतरी हो यही मेरा एकमात्र ध्येय है। उन्होंने सशक्त तरैया, समृद्ध तरैया का उद्घोष किया।

इस दौरान आयोजित सभा में विधायक जनक सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। विदित हो कि विधायक सिंह ने डोइला मुख्य पथ में कुंवर महतो के बथानी से सती स्थान एवं नट टोला तथा डोइला बाजार तक सड़क का निर्माण कार्य, शाम कौरिया रेलवे ढाला से पेट्रोल पम्प तक सड़क का निर्माण कार्य, केरवा गांव मुख्य सड़क में स्व. रामलोचन सिंह के घर से हज्जाम टोली एवं मठीया टोला होते हुए परसा तथा केरवा बाजार तक सड़क का निर्माण कार्य, शाम कौरिया में छपिया सड़क के परसा तिनमुहानी से परसा बाजार होते हुए सड़क का निर्माण कार्य, छपिया से गालिमपुर (हरदिश रुसैन टोला) तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर बड़ी संख्या में विधायक समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *