Advertisement

विधायक ने प्रखंड कार्यालय में किया पुस्तकालय का उद्घाटन

पुस्तकालय का लाभ उठा सकते हैं कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्र-विधायक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने बीते 10 अक्टूबर को बेरमो प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन नारियल फोड़ कर और फीता काटकर किया गया।

पुस्तकालय उद्घाटन के अवसर पर विधायक सिंह ने बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार की इस कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि इससे आम जनों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जो बच्चे कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं और किताबें महंगी होने के कारण खरीद नहीं पाते है, वैसे बच्चे यहां आकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही आम जन अपनी जरूरत की किताबे यहां आकर पढ़ सकते है।

बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि यह पुस्तकालय आम जनों के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय के शांत स्थान पर उपलब्ध हॉल में पुस्तकालय है। बताया कि यहां जिला प्रशासन के द्वारा कुल 3407 किताबे उपलब्ध कराया गया है। किताबों को रखने के लिए फिलहाल छह अलमीरा और 25 पाठक एक साथ बैठ कर किताबे पढ़ सके, इसके लिए छह टेबल और 25 कुर्सी उपलब्ध कराया गया है।

इसमें प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित साहित्यिक, धार्मिक, मनोरंजन, संविधान संबंधी, उपन्यास, मनोरंजन आदि कई तरह की पुस्तके उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हर उम्र के रहिवासियों के लिए यहां किताबे उपलब्ध है। बताया कि आईआईटी, नीट, सिविल सर्विसेज सहित कई प्रतियोगिता परीक्षा की किताबे उपलब्ध है। छात्र यहां आकर इन किताबों से पढ़ाई कर इसका लाभ उठा सकते है।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, जेई अजीत साह, नप कर्मी राजीव रंजन कुमार, अरुण सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप यादव, विनय फुलको, साहेब अंसारी, सुधांशु सिंह, नवीन कुमार, संजय घांसी, मीना देवी, राजा खान आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *