Advertisement

विधायक ने किया कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/वैशाली(बिहार)। राज्य (State) में सियासी संघर्ष की तेज गति के बीच यहां वैशाली (Vaishali) में जनप्रतिनिधियों को जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते देखा जा रहा है। इसके आलावा हाल में अधिकारियों की कार्य निष्ठा में भी बदलाव देखा जा रहा है। इस कड़ी में हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह (Hajipur MLA Avdhesh Singh) ने 15 मार्च को हरिहरपुर कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक के कैंपस भ्रमण निरीक्षण के दौरान कृषि केंद्र पर क्षेत्र के कई विकासशील कृषक उपस्थित थे।
केंद्र की प्रधान तथा वरीय वैज्ञानिक डॉ सुनीता कुशवाहा के अनुसार विधायक सिंह ने औचक निरीक्षण के बाद जो बातें केंद्र प्रधान और मौजूद केंद्र कर्मियों तथा सहायक वैज्ञानिकों से साझा किया,उससे यही अंदाजा लगाया गया कि हाल में कृषि केंद्र की हुई उल्लेखनीय प्रगति से वे काफी संतुष्ट दिखे। उन्होंने कैंपस में पॉली हाउस का भी भ्रमण किया। साथ ही उसमें लगे प्रदर्शनी फसलों को भी देखा। साथ ही केंद्र प्रधान व् सहायक वैज्ञानिकों के साथ साथ कर्मियों के बेहतर प्रयासों की सराहना भी की। जबकि जहां विधायक सिंह को कुछ भी हल्की सी भी कमी दिखी,उन्होंने उसे दूर करने का सुझाव दिया। इस मौके पर केंद्र से जुड़े वैज्ञानिक डॉ प्रेम प्रकाश गौतम, समाजसेवी तथा खेती बाडी में दिलचस्पी रखने वाले स्थानीय समाजसेवी अनिल चन्द्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे। मौके पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सिंह का स्वागत केंद्र प्रधान ने बुके भेंट कर किया। विधायक सिंह ने केंद्र प्रधान से संतोषप्रद संवाद करते हुए केंद्र के उत्तरोत्तर विकास के प्रति अपनी भावनाएं प्रगट की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *