Advertisement

लापता छात्र विद्यालय के समीप के जंगल से बरामद

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। तुलबुल स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय से बीते 15 सितंबर की संध्या से लापता छात्र चौथे दिन बरामद कर लिया गया। नौवी कक्षा का लापता छात्र को स्कूल प्राचार्य ने विद्यालय के समीप के जंगल से बरामद कर गोमियां पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां ललपनियां मुख्य मार्ग में तुलबुल स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय से बीतें 15 सितंबर को 14 वर्षीय नौवी कक्षा का छात्र रंजीत उरांव लापता हो गया था। रंजीत मूलतः चतरा जिला के हद में सिमरिया थाना क्षेत्र आरसेल गांव का रहने वाला बताया जाता है।

प्राचार्य के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना छात्र के पिता को दी और गोमियां थाना में इसकी लिखित सूचना दी। प्राचार्य बताया कि लापता छात्र विद्यालय के समीप के जंगलों में भटक रहा था। गांव वालों ने इसकी सूचना उन्हें दी। बताया कि छात्र ग्रामीणों को देखकर छिप रहा था। गांव वालों की मदद से उसे बरामद कर उसे गोमिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *