Advertisement

दर्शकों का प्रिय नाटक बन गया है मिस गुलाब जान-मनीष महिवाल

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। मीडिया के सराहनीय सहयोग की बदौलत आज दर्शकों का प्रिय नाटक बन गया है मिस गुलाब जान। उक्त बातें चर्चित टीवी कलाकार एवं कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने 17 नवंबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित कालिदास रंगालय में कही।

महिवाल ने कहा कि रंगमंच के इतिहास में अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक रणधीर कुमार की हालिया प्रस्तुत नाटक मिस गुलाब जान ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मीडिया का सराहनीय सहयोग भी मिला। यह नाटक देश के अलग-अलग जगह पर अपनी छाप छोड़ रही है। इसी कड़ी में निर्देशक रणधीर कुमार द्वारा निर्देशित नये नाटक मिराज की प्रस्तुति कालिदास रंगालय में 18 नवंबर को होने जा रही है।

महीवाल ने बताया कि यह एकल प्रस्तुति है, जिसकी अभिनेत्री राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की छात्रा दीक्षा तिवारी हैं। दीक्षा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की 2019 की पास आउट छात्रा हैं, जो स्वतंत्र अभिनेत्री हैं। इन दिनों रणधीर कुमार के बुलावे पर पटना में रह रही हैं और नाटक मिराज की तैयारी में लगी हुई हैं।

महीवाल के अनुसार प्रस्तुत नाटक मिराज में मंच पर दीक्षा तिवारी (एनएसडी), मंच से परे डिज़ाइन विशाला आर महाले, साउंड राजीव कुमार, सेट प्रबोध विश्वकर्मा, प्रस्तुति प्रबंधक सुनील कुमार राम, प्रकाश रणधीर कुमार, प्रस्तुति सहयोग आदिल रशीद, भूपेंद्र कुमार, अंजलि शर्मा, सुधांशु शेखर, सह-निर्देशक राजीव कुमार, सहयोग उज्ज्वल, सोनू, बीरबल, राजकुमार, संजय, उपेंद्र, आभार नया रंग पटना तथा पब्लिसिटी मनीष महिवाल द्वारा किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *