Advertisement

फुसरो के वार्ड 22 में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। आजादी के 75वे वर्ष के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के वार्ड सख्या 22 में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मिट्टी को नमन वीरों का वंदन नमन करते हुए अमृत कलश को लेकर घर-घर मिट्टी संग्रहण किया गया। यह मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली के भारत गेट के सामने अमृत वाटिका बनाया जा रहा है। अमृत वाटिका में यह मिट्टी भी सम्मिलित होगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व फुसरो नगर परिषद वार्ड संख्या 22 के निवर्तमान वार्ड पार्षद भरत कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय शामिल हुए। उन्होंने घर घर जाकर मट्टी संग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह सहित रमेश स्वर्णकार, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र सिंह, दिनेश यादव, सिंधु देवी सुमन कुमारी, बसंती देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, इशू सिन्हा, विक्की यादव, रिशु कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *