Advertisement

आजसू पार्टी द्वारा आगामी 4 दिसंबर को होनेवाले महिला सम्मेलन को लेकर बैठक

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में कोनार डेम फुटबॉल मैदान में 12 नवंबर को आगामी 4 दिसंबर को राज्यस्तरीय महिला समेलन (स्थान कोनार डैम फुटबॉल मैदान) को लेकर एक आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार मंडल और संचालन रूपेंद्र महतो ने किया।

आयोजित बैठक में उपस्थित सभी आजसू कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपनी-अपनी बात को सुचारू रूप से रखे। आयोजित बैठक में महासम्मेलन को कैसे सफल बनाएं इस पर चर्चा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो एवं विष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल उपस्थित हुए।

यहां टाटी-झरिया के भावी जिला परिषद लालमोहन, मुखिया कुँवर दीपु अकेला हांसदा, महादेव देहाती, प्रकाश महतो, हितेंद्र पटेल, जगदीश महतो, गौतम वर्मा, रामेश्वर महतो, अभिषेक कुमार, अनिल बेदिया, सुरेश महतो, अशोक कुमार, हेमलाल महतो, सुनील कुमार, संतोष महतो, गोविंद महतो, पिंटू, थानेश्वर महतो, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार महतो सहित काफी संख्या में आजसू कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *