Advertisement

श्रीराम मंदिर पूजित अक्षत, चित्र एवं आमंत्रण घर-घर पहुंचाने को लेकर बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली मंडल के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चलकरी में 17 दिसंबर को श्रीराम मंदिर पूजित अक्षत, चित्र एवं आमंत्रण घर-घर पहुंचाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

खंड कार्यवाह विकाश शर्मा की अगुआई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं इसके सभी अनुशांगिक इकाई, भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, विद्याभारती आदि प्रतिनिधियों के बीच इसे लेकर एक समन्वय बैठक रखी गई। इस बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या से प्राप्त पूजीत अक्षत, चित्र और आमंत्रण पत्रक को अंगवाली मंडल/खंड के सभी दसों पंचायत की टोली गठन कर सभी को वितरित किया गया।

ज्ञात हो कि, आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन में सम्मिलित होने हेतु 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर उक्त अभिमन्त्रीत अक्षत, चित्र और आमंत्रण पत्रक देकर निमंत्रण देंगे।

इस बैठक में अंगवाली खंड के श्रीराम जन्मभूमि उद्घाटन सेवा प्रमुख सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरजमल नायक, भाजपा अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष वरूण कुमार नायक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड सह-कार्यवाह प्रकाश केवट, बौद्धिक प्रमुख हराधन महतो, स्वयंसेवक हेमन्त कुमार नायक, सुरज विश्वकर्मा, सुरज वर्मा, आदि।

हराधन महतो, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवीदास, भाजपा नेता मनोहर नायक, देवान करमाली, रुद्रेश्वर शर्मा, राजकुमार ठाकुर, ब्रजेश प्रसाद दसौंधी, सोहन गंझू, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री दिलीप कर्मकार, सत्संग प्रमुख तीजन प्रसाद भारती, प्रखंड उपाध्यक्ष सन्नी ठाकुर, विद्यार्थी प्रमुख मोहन ठाकुर, कुलदीप महतो, हरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *