Advertisement

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की एक बैठक 12 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में आयोजित किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा द्वारा की गई।

आयोजित बैठक मे आगमी 17 अक्टूबर को नावाडीह प्रखंड मुख्यालय मे स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जिला बनाने से संबंधित मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम कर बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड के प्रखंड पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से बेरमो को जिला बनाने से संबंधित मांग सौंपा जा चुका है। नावाडीह प्रखंड इस कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव है।

इसके बाद अगले माह 7 नवम्बर को बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट और अंत मे बोकारो उपायुक्त कार्यालय मे मांग पत्र सौपना रह जायेगा। कहा गया कि इसके पहले बीते 10 अक्टूबर को चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो को मांग पत्र सौंपा गया।

बैठक मे बार एसोसिएसन के महा सचिव सह बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के सचिव वकील प्रसाद महतो, संयोजक संतोष नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, कांग्रेसी नेता मो. इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, नारायण प्रजापति, अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *