Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो रंजना अस्थाना के निर्देश पर 9 मई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ हुई।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला जज प्रथम सिन्हा ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी 13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को पहुंचाया जाए। ताकि अधिक से अधिक मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित हो सके।

एसीजेएम विशाल गौरव ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिया। सरकारी अधिवक्ता विजय कुमार साहू ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का अक्षरशः तामिला होगा।

बैठक में कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। मंच संचालन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव दीपक कुमार साहू ने बताया कि पिछले बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग मिला था।

जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका था। उम्मीद है इस बार भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। हम अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवा सकेंगे।

बैठक में सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ श्वेता सोनी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, पुलिस प्रशासन की ओर से विनय कुमार, सुनील कुमार, आशीष खाखा, प्रिंस कुमार सिंह, उज्जवल पांडेय साहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *