प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मनरेगा एवं ग्राम विकास विभाग झारखंड सरकार के कोष से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन कार्यान्वयन को लेकर 10 मई को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जानकारी के अनुसार पूर्व की बैठक में आवेदित लगभग 21 लाभुकों के नाम सूची में देखी गई। बैठक में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लाभुक योजना में पूरी तरह पारदर्शिता दिखाएं।
मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, बीएफटी बैजनाथ रविदास सहित शिवकुमार चटर्जी, गौतम पाल, रॉकी कमार, मनोज रविदास, रूपेश महतो, पुरन नायक, जयकुमार मिश्रा, प्रेम नायक, सेवाराम महतो आदि कई लाभुक मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply