ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जाराडीह (कोह पंचायत) में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा ग्रामीणों के साथ 14 अक्टूबर को बैठक की गयी।
भाकपा की बैठक में स्थानीय रहिवासी देवीलाल महतो, सीताराम महतो, इंद्रनाथ महतो, धनेश्वर रविदास, महेश्वर रविदास, झुबर महतो, करमचंद महतो, सुकरी देवी इत्यादि दर्जनों ग्रामीणों का बकाया बिजली बिल को ऊर्जा विभाग द्वारा समाप्त किए जाने का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र का वितरण भाकपा राजद जन अभियान के संयोजक एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों को संबोधित करते हुए महमूद ने कहा कि भाकपा राजद जन अभियान द्वारा 1 फरवरी 2023 से शुरू किए गए आंदोलन के कारण घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली देने के लिए राज्य सरकार बाध्य हो गई। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली एवं बकाया माफी का लाभ जन आंदोलन की सफलता का परिणाम है।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने सहारा समूह का मामला उठाया और इसके लिए भी आंदोलन करने पर बल दिया। महमूद ने महिलाओं के बातों का समर्थन किया।
मौके पर उपस्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बोकारो जिला सचिव पंचानन महतो ने भी मुफ्त बिजली के आंदोलन की सफलता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र मुंडा, यूथ फेडरेशन के जिला सचिव अजीत कुमार महतो के अलावा गोविंद मांझी, महेश्वर रजवार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply