Advertisement

बोकारो क्रिकेट प्रीमियर लीग में मीडिया एकादश रहा विजयी

डीईओ एकादश एवं बीएसएल प्रबंधन डीआइ एकादश का भी बेहतर प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग बोकारो द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 20 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता/मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बोकारो के सेक्टर चार स्थित क्रिकेट स्टेडियम में बोकारो क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया।

आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग में जिला प्रशासन (डीईओ एकादश) बनाम बीएसएल प्रबंधन (डीईओ एकादश) एवं बीएसएल प्रबंधन (डीआई एकादश) बनाम मीडिया एकादश (प्रेस 11) के बीच खेला गया। पहला मैच जिला प्रशासन (डीईओ एकादश) बनाम बीएसएल प्रबंधन (डीआई एकादश) के बीच खेला गया। जिसमें पहले मैच में डीआई एकादश विजयी रही। दूसरा मैच डीआई एकादश बनाम मीडिया एकादश के बीच खेला गया, जिसमें मीडिया एकादश विजयी रही। इस प्रकार बोकारो क्रिकेट प्रीमियर लीग का विजेता टीम मीडिया एकादश (प्रेस 11) रहा।

मौके पर आरओ चंदनकियारी विधानसभा सह भूमि सुधार उप समाहर्ता चास प्रभास दत्ता ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आगामी 20 नवंबर को मतदान दिवस पर सभी को अपने परिवार के साथ अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की।

नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग शक्ति कुमार ने वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी देते हुए अभी भी छूटे हुए का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की बात कहीं। मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों के बीच डेमोक्रेसी बैंड बांधा गया। इस अवसर पर बीएसएल नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सुमन गुप्ता, अधिशासी निदेशक (वित्त विभाग) राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन हरी मोहन झा, अविनाश कुमार, विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *