एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में युवा व्यवसायी संघ फुसरो कार्यालय में 16 जून को मापतोल कैंप लगाया गया। शिविर में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट से आए विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षक राकेश कुमार और सहयोगी राजेश कुमार व्यवसायीयों के कांटों की जांच और कागजी प्रक्रिया को पूरा किया।
मौके पर उपस्थित व्यवसायियों से कहा गया कि यह कैंप व्यापारियों की सुविधा के लिए लगाया गया है, जिसमें उनके माप-तौल उपकरणों की सटीकता की जांच की जा रही है। मौके पर मानक के अनुरूप पाए जाने पर उन्हें प्रमाणित कर मुहर लगाई गई।
मौके पर व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दर्जनों व्यापारियों ने अपने पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया। इसके साथ ही जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है, वे नया लाइसेंस भी बनवाए। मौके पर संघ के सचिव राकेश मालाकार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राजा, संतोष भगत, रामदास, पूर्व सचिव बैजू मालाकार सहित विनय वर्णवाल, जावेद खान, राजू दास, अरविंद दास, संतोष मित्तल आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply