Advertisement

झुंझको में भोक्ता पर्व के साथ रात्रि में माता जागरण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको के ग्रामीणों ने 15 मई को भोक्ता पर्व सह वीसू पर्व मनाया।जबकि बीते 14 मई की रात्रि जय मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप द्वारा माता जागरण का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि, यहां के ग्रामीणों द्वारा विगत एक सप्ताह से ही भोक्ता पर्व की तैयारी की जा रही थी। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि बीते 14 मई की देर रात आयोजन में धनबाद, बोकारो व रांची के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक, भोजपुरी, खोरठा, बंगला आदि गायन की प्रस्तुति दिए।

जानकारी के अनुसार गायक सदानंद मुखर्जी, गायिका उषा रानी, विद्या रॉय आदि गायन में सक्रिय रहे। आर्गनाइजर विक्की बनर्जी, संचालक गोवर्धन बनर्जी थे। इधर 15 मई को तड़के से ही भोक्ता पर्व के साधकों द्वारा पूजारी दिग्विजय उर्फ ‘दीगू’ चटर्जी के नेतृत्व में जलते आग के अंगारों पर चलने, शिवमंदिर के चारो तरफ लेटकर परिक्रमा आदि कई अनुष्ठान किये गए।

इसके बाद शिव शंकर, भोलेनाथ का नाम लेकर आधा दर्जन साधक पीठ पर नुकीले लोहा के कील चुभाकर पच्चीस फिट ऊंचे खूंटे पर लट्ठा के सहारे झूलते हुए दिखाई दिये। मुख्य पट-भोक्तिया में सागर सिंह, डीके राय, झरी रजवार, जहलु सिंह, भक्तु सिंह, रामचंद्र सिंह आदि भोक्तिया खुटे से झूलते दिखे।

उक्त आयोजन में साधु सिंह, कौशल रजवार, मंसू सिंह, चेतो सिंह, खिरोधर रजवार, वकील रजवार, मनोज सिंह, देवा रजवार, लालू सिंह, कोकिल सिंह, मुकुंद सिंह, सकून सिंह आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *