Advertisement

पति के दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने की हरितालिका पूजा

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में तीज व्रत को लेकर 18 सितंबर की सुबह से सुहागिन महिलाओं ने अपने -अपने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में हरितालिका की विधि विधान से पूजा अर्चना किया।

इस मौके पर पूजन सामग्री यथा फूल बेल, धूप, अगरबत्ती, नारियल, सेव, नाशपाती, केला, अनरसा आदि फलों व् मेवा का चढ़ावा किया। कई तरह के पकवान बनाए गए। पूजा-अर्चना के दौरान सुहागिन महिलाओं ने अपने घर की सुख समृद्धि के साथ पति की लंबी उम्र की कामना की।

जानकारी के अनुसार बेरमो कोयलांचल के करगली, सुभाषनगर, सेन्ट्रल कॉलोनी, मकोली, फुसरो, चंद्रपुरा, कथारा, जारंगडीह और बोकारो थर्मल में हरतालिका तीज पर्व गांव तथा शहरी क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखकर शिव और माता पार्वती (गौरी शंकर) की पूजा कर पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की। तीज पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

पूजनोंत्सव् में पुरोहित नंद कुमार पांडेय के द्वारा सुहागानों के बीच हरितालिका की कथा का श्रवण कराया। सभी व्रतियों को पूजा-अर्चना कर कथा सुनाया गया। पुजा मे काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *