Advertisement

जनांदोलन के बाद प्रशासनिक पहल पर छोड़ा गया जीतेंद्र से मिला माले टीम

पीने के नाम पर निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करे उत्पाद विभाग-जीतेंद्र

निर्दोष की गिरफ्तारी के खिलाफ होगा आंदोलन-सुरेन्द्र प्रसाद सिंह

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर स्थित राजधानी रोड के बालू मंडी से बीते 16 नवंबर को उत्पाद विभाग द्वारा निर्दोष जीतेंद्र पासवान समेत अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी पर भड़के जनांदोलन के बाद संध्या में जीतेंद्र पासवान को छोड़ दिया गया।

रिहा किये गये जितेंद्र से भाकपा माले की टीम ने 17 नवंबर को भेंट कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। माले टीम में ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अर्जुन कुमार, मो. एजाज आदि शामिल थे।

मौके पर जीतेंद्र ने बताया कि वे सुबह शौच को जा रहे थे। अचानक उत्पाद विभाग की पुलिस उन्हें अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनकी कोई दुकान नहीं होने, ताड़ी, शराब नहीं पीने होने की जानकारी देने के बाबजूद छोड़ने से मना कर दिया गया। यहाँ तक कि ब्रेथ एनालाईजर से भी जांच नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि शराब एवं शराब व्यवसायी को मोटी रकम लेकर पुलिस छोड़ देती है और कोरम पूरा करने के लिए निर्दोष या ताड़ी पीवाक को पकड़ कर जेल में बंद करती है या भारी- भड़कम जुर्माना वसूल करती है। यह अन्याय है।

मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उत्पाद विभाग ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों को परेशान न करे। निर्दोष को गिरफ्तार न करे। उन्होंने ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करने की भी मांग सरकार से की।
उन्होंने जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि उत्पाद विभाग छापेमारी के बाद लेनदेन कर दोषी को मुक्त कर देते हैं।

नाम हटा देते है या चार्ज घटा देते हैं और मुंहमांगी राशि नहीं देने पर पीवाक के पास से शराब, स्प्रीट आदि बरामदगी दिखाकर जेल भेद देती है। हाजत में भी पीटती एवं पीटवाती है। यह मानवाधिकार का उलंघन है।

उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच एवं उत्पाद विभाग की पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। माले नेता ने उत्पाद विभाग के पुलिस की मनमानी, भ्रष्टाचार एवं मानवाधिकार के उलंघन के खिलाफ जनांदोलन तेज करने की घोषणा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *