Advertisement

विद्युत सुधार को लेकर माले नेता ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा स्मार-पत्र

नंगा तार हटाकर संपूर्ण नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में केबल लगाया जाये-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। विधुत संकट से जुझ रहे समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर में विधुत सुधार से संबंधित मांगों को लेकर भाकपा माले ने 11 अक्टूबर को विधुत जिला कार्यपालक अभियंता को स्मार-पत्र सौंपा।

इस आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुर्गियाचक एनएच से उत्तर पूसा सेक्शन का जला ट्रांसफार्मर बदलने, नप क्षेत्र के बहेलिया टोला वार्ड-7 में गाड़े गये पोल पर केबुल वायर खींचकर विधुत आपूर्ति चालू करने, बिल में गड़बड़ी सुधार करने, कृषि फीडर को डेवलप कर किसानों के खेत तक विधुत पहुंचाने, आदि।

ताजपुर नप एवं प्रखंड क्षेत्र में प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने, नप एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी जर्जर तार, पोल, एवी स्वीच, हैंडल, खराब, जले एवं ओभर लोडेड ट्रांसफार्मर बदलकर प्रतिदिन कम से कम 22 घंटे निर्बाध विधुत आपूर्ति करने अन्यथा आंदोलन चलाने की चेतावनी विधुत विभाग को दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *